जींद गैंगरेप कांड में आया नया मोड़, जिस पर हत्या का शक मिला उसका शव

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 17 जनवरी 2018, 10:49 AM (IST)

कुरुक्षेत्र। हरियाणा के जींद में हुए निर्भया जैसे कांड के मामले में अब नया मोड आ गया है। जिस युवक को पुलिस जींद गैंगरेप और मर्डर केस में आरोपी मान रही थी, उसका शव मंगलवार देर रात कुरुक्षेत्र में बरामद हुआ है। पुलिस को उसकी लाश काफी सड़ी-गली हालत में करनाल-कुरुक्षेत्र सीमा का पास बतेड़ा इलाके में मिली है। आरोपी की लाश मिलने से अब मामले की गुत्थी और उलझ गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम गुलशन बताया जा रहा है। वह पीडि़ता के ही गांव का रहने वाला था और 9 जनवरी से गायब था। पीडि़ता भी 9 जनवरी को ही गायब हुई थी और फिर 15 जनवरी को उसका शव नग्न अवस्था में बरामद हुआ था।

 इसके बाद पीडि़ता के घरवालों ने ही लडक़े पर अपहरण का शक जाहिर किया था। इसके बाद पुलिस ने गुलशन की तलाश शुरू की। लेकिन, मंगलवार देर रात उसका शव मिलने के बाद जींद रेप कांड की गुत्थी उलझ गई है। शव कुछ दिन पुराना लग रहा है और उस पर चोट के कई निशान हैं। पुलिस को आशंका है कि किसी ने गुलशन की हत्या की है।  आपको बता दें कि जींद में गैंगरेप के बाद मृत पाई लडक़ी के साथ दिल्ली की निर्भया जैसी बर्बरता हुई थी।

कुरुक्षेत्र जिले में कक्षा 10 में पढऩे वाली एक 15 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और पास के जींद जिले में छात्रा की हत्या करने से पहले उसके शरीर के निजी अंगों को विकृत कर दिया गया। छात्रा 9 जनवरी को ट्यूशन के लिए अपने घर से निकलने के बाद से गायब थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट लडक़ी के शव के साथ हुई बर्बरता का खुलासा हुआ था। रिपोर्ट के मुताबिक एक भारी और बिना धार वाले हथियार को उसके शरीर में घुसाया गया था जिसके चलते उसका लिवर तक फट गया था।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे