दिग्गज कलाकार कबीर बेदी 16 जनवरी, 1946 को जन्मे थे। दो साल पहले उन्होंने अपने 70वें जन्मदिन पर चौथी शादी करके काफी चर्चा पाई थी। लाहौर (पाकिस्तान) में जन्में कबीर बेदी अपना 72 वां जन्मदिन मना रहे हैं। कबीर कई इवेंट में खुद से 29 साल छोटी पत्नी परवीन के साथ नजर आते हैं। उन्होंने अपनी पार्टनर परवीन दुसांज से चौथी शादी की थी। उनकी शादी समारोह में शामिल हुए गुलशन ग्रोवर ने कबीर बेदी को 10 और शादियां करने की शुभकामनाएं दी थीं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अपनी पर्सनल लाइफ और रोमांस के लिए काफी चर्चा में रहते हैं। कबीर की चौथी पत्नी परवीन (45 साल) उनकी बेटी पूजा बेदी (49) से चार साल छोटी हैं परवीन ब्रिटिश मूल की एक्ट्रैस और मॉडल हैं। वे शादी से पहले कबीर के साथ 10 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रही थीं। कबीर बेदी की पहली शादी डांसर प्रोतिमा बेदी से 1969 में हुई थी। उनके प्रोतिमा से दो बच्चे हैं बेटी पूजा बेदी और बेटा सिद्धार्थ। प्रोतिमा भले ही कबीर से अलग हो गई हों, लेकिन उन्होंने अपने एक बयान में कहा था कि वे कबीर की तरह किसी और को प्यार नहीं कर सकतीं।
ये भी पढ़ें - B. Spl: पढ़ाई से बचने के लिए यह काम करती थी चुलबुली काजोल
बेटे सिद्धार्थ के खुदकुशी करने से दोनों को काफी दुख पहुंचा था। बाद में प्रोतिमा की भी एक हादसे में मौत हो गई।कबीर ने तीसरी शादी टीवी और रेडियो प्रेजेंटर निक्की से की। लेकिन 2005 में दोनों का तलाक हो गया। दोनों के बच्चे नहीं हैं। बताया जाता है कि प्रोतिमा से अलग होने के बाद कबीर का अफेयर परवीन बाबी से भी रहा था।
ये भी पढ़ें - B. Spl: पढ़ाई से बचने के लिए यह काम करती थी चुलबुली काजोल
कबीर के बिजी रहने से परवीन को लगा कि उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है। कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए। कुछ समय पहले खबर आई थी कि पूजा ने अपने पिता से उनकी स्वर्गीय पत्नी प्रोतीमा बेदी का जुहू स्थित घर छोड़ने के लिए कह दिया है। इसके बाद वे अपनी पार्टनर परवीन दोसांज के साथ घर छोड़कर चले गए।
ये भी पढ़ें - हसीन तो बहुत हैं लेकिन हेलन जैसा कोई नहीं..