12 घंटे से लापता विहिप नेता प्रवीण तोगड़िया बेहोशी की हालत में मिले

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 15 जनवरी 2018, 10:18 PM (IST)

अहमदाबाद। विश्व हिन्दू परिषद के अंतराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया सोमवार को अचानक लापता हो गए। उसके बाद करीब 12 घंटे बाद अहमदाबाद के शाही बाग में बेहोशी की हालत में मिले है। तोगड़िया को जेड प्लस सिक्योरिटी मिली हुई है। सवेरे 10.30 बजे वे अकेले आटो रिक्शा में बैठ कर निकल गए है। इसकी सीसी टीवी फुटेज भी मिली है। उन्हें चन्द्रमणि अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों के अनुसार उनका शुगर लेवल कम हुआ है। अस्पताल में उन्हें 108 नंबर की एंबुलैंस में लाया गया।

दिन में गायब रहने से अहमदाबाद में अफवाहों का दौर शुरू हो गया। उनके कार्यकर्ताओं ओर मित्रों ने बताया कि तोगड़िया को राजस्थान पुलिस श्रीगंगानगर के दस साल पुराने मामले में उनकी तलाश के लिए गुजरात के लिए आई थी। इससे पहले रात 8.30 बजे अहमदाबाद में तोगड़िया के वकील ने अहमदाबाद में क्राइम ब्रांच में तोगड़िया के लापता होने की सूचना दी।

इस बीच राजस्थान पुलिस के महानिदेशक आई जी गल्होत्रा ने स्पष्टीकरण जारी किया कि राजस्थान पुुलिस ने प्रवीण तोगड़िया को गिरफ्तार नहीं किया गया है। डा. तोगड़िया के लापता होने से राज्य भर में विहिप कार्यकर्ता सड़कों पर आ गए थे। कुछ जगहों पर राजमार्ग जाम करने की तैयारी थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे