ऋतिक बनें वल्ड मोस्ट हैंडसम एक्टर.. सलमान ने बनाई पांचवें पायदान पर जगह

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 15 जनवरी 2018, 6:20 PM (IST)

44 वर्षीय ऋतिक रोशन की गिनती बी-टाउन के सबसे हैंडसम एक्टर्स में होती है।'सुपर-30’ की शूटिंग में बिजी ऋतिक की गिनती अब दुनियाभर के सबसे हैंडसम एक्टर्स में होने लगी है। worldstopmost.com ने हाल ही में दुनिया के सबसे हैंडसम अभिनेताओं की लिस्ट जारी की है, इसमें बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने पहली पोजिशन पर जगह बनाई हैं, यानी ऋतिक अपने देश के ही नहीं बल्कि दुनियाभर के सबसे हैंडसम अभिनेता बन गए हैं।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

वर्ल्ड्स टॉप मोस्ट की इस लिस्ट में ऋतिक ने हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट पैटिनसन (31) और क्रिस इवांस (36) को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के सबसे हैंडसम एक्टरों की लिस्ट में पहले पायदान पर अपनी जगह बनाई है।

ये भी पढ़ें - कभी गाए थे प्यार के तराने, अब शक्ल देखना भी गंवारा नहीं

इस लिस्ट में टॉम हिडलेस्टन, हेनरी कैविल, नूह मिल्स जैसे कई अंतर्राष्ट्रीय सितारों के नाम भी शामिल हैं। ऋतिक के अलावा लिस्ट में 52 वर्षीय सलमान खान ने पांचवें पायदान पर हैं।

ये भी पढ़ें - संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े वो राज जिसे नहीं जानते हैं आप