श्रीगिर्राज महाराज का मंदिर भरतपुर रियासत का पारिवारिक मंदिर-विश्वेंद्र सिंह

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 15 जनवरी 2018, 1:41 PM (IST)

भरतपुर। रियासत के पूर्व महाराजा एवं कांग्रेस विधायक विश्वेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी गोवर्धन पहुंचे, जहां उन्होंने धर्मपत्नी पूर्व सांसद दिव्या सिंह व पुत्र कुमार अनिरुद्ध सिंह के साथ गिर्राज महाराज पर दूध चढ़ाकर पूजा अर्चना की।

भरतपुर रियासत के ईष्ट गिर्राज महाराज की विधायक विश्वेंद्र सिंह ने पूरे विधि विधान के साथ पूजा की और दंडवत लगाकर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। बाद में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि गोवर्धन में स्थित श्रीगिर्राज महाराज का मंदिर भरतपुर रियासत का पारिवारिक मंदिर है, जिसे हम सुप्रीम कोर्ट से जीत चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह संपत्ति भरतपुर पूर्व राजपरिवार की है और रहेगी। कोई भी बोर्ड और न ही कोई सरकार इसे अपने अधीन ले सकती है।

उन्होंने बताया कि मंदिर को सुप्रीम कोर्ट व हाई कोर्ट द्वारा भरतपुर रॉयल फैमिली सैनिमोरियल ट्रस्ट के पक्ष में फैसला दिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि मंदिर में सेवायत यहां के ब्राह्मण समाज की रहेगी और मलकीयत गिर्राज महाराज की होगी, वहीं मैनेजर ट्रस्ट का नियुक्त किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मंदिर में आने वाले तीर्थ यात्रियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस दौरान विधायक विश्वेन्द्र सिंह का गोवेर्धन में जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर डीग का पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे