मकर संक्रांति पर कमाया पुण्य, मंदिरों में किया दान

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 14 जनवरी 2018, 8:53 PM (IST)

भरतपुर। मकर संक्रांति का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने अपने घरों में पकवान बनाए, वहीं बड़ी संख्या में लोग मन्दिरों में दान पुण्य करने पहुंचे। लोगों ने अपनी क्षमता के हिसाब से मंदिरों में दान पुण्य किया। दान लेने वाले लोग भी मन्दिरों पर सुबह से ही पहुंच गए। काफी संख्या में गरीब व असहाय लोग श्री बांके बिहारी मन्दिर पर दान लेने पहुंचे। कई बार दान देने वाले लोगों को दान लेने वालों के द्वारा सामान की झीनाझपटी का भी सामना करना पड़ा। इससे कई लोगों को काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ा। वहीं शहर में लोगों ने पतंगें भी उड़ाईं।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे