लॉस एंजेलिस। अमेरिकी टेलीविजन श्रृंखला ‘स्टोरी ऑफ गॉड विद मॉर्गन फ्रीमैन’ की तीसरी श्रृंखला शुरू होगा जिसमें अकादमी पुरस्कार विजेता अभिनेता मॉर्गन फ्रीमैन धर्म की शक्ति और उसके जीवन पर पडऩे वाले प्रभाव का खुलासा करते नजर आएंगे।
नेशनल जियोग्रॉफिक चैनल ने टेलीविजन क्रिटिक्स एसोएशियन विंटर प्रेस टूर के दौरान शनिवार को यह घोषणा की।
फ्रीमैन दुनिया के कुछ पवित्र स्थलों की यात्रा करेंगे और धार्मिक नेताओं, वैज्ञानिकों, इतिहासकारों और पुरातत्वविदों के साथ दैवीय शक्ति से संबंधित सवालों पर प्रकाश डालने की कोशिश करेंगे। उन्होंने इस शो के पहले सीजन के लिए भारत का दौरा किया था।
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे