दूसरा टेस्ट : दक्षिण अफ्रीका को 335 रन पर समेटा, टीम इंडिया की खराब शुरुआत

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 14 जनवरी 2018, 2:33 PM (IST)

सेंचुरियन। दुनिया की नंबर एक टीम भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को यहां तीन मैच की सीरीज के दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल जारी है। दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 113.5 ओवर में 335 रन पर सिमट गई। लंच के बाद अंतिम समाचार मिलने तक भारत के 11 ओवर में 29/2 रन हो गए थे। मुरली विजय (18) व कप्तान विराट कोहली (1) क्रीज पर हैं। लोकेश राहुल (18) व चेतेश्वर पुजारा (0) पैवेलियन लौट गए। मोर्न मोर्केल ने एक विकेट लिया है। पुजारा रन आउट हुए।

इससे पहले आज आउट होने वाले अफ्रीकी बल्लेबाज केशव महाराज (18), कागिसो रबाडा (11), कप्तान फाफ डु प्लेसिस (63) और मोर्न मोर्केल (6) हैं। रविचंद्रन अश्विन ने चार, ईशांत शर्मा ने तीन और मोहम्मद शमी ने एक विकेट लिया। दो बल्लेबाज रन आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका ने सुबह अपनी पारी 269/6 रन से आगे बढ़ाई। पहले दिन एडेन मार्कराम ने 94 और हाशिम अमला ने 82 रन बनाए थे।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे