महिला डॉक्टर बनी हैवान: नाबालिग को कैंची से काटा, जलाया फिर पीटा

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 14 जनवरी 2018, 11:53 AM (IST)

नई दिल्ली। डॉक्टर को धरती पर भगवान का दर्ज दिया गया है। डॉक्टर लोगों को बीमारियों से बचाकर एक नई जिदंगी देता है। लेकिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेडी डॉक्टर द्वारा एक नाबालिग लडकी पर जुल्म ढहाने का मामले सामने आया है। दिल्ली पॉश इलाके मॉडल टाउन में एक घर बंधक बनाकर रखी गई एक नाबालिग लडकी को दिल्ली महिला आयोग ने मुक्त कराया है।

महिला आयोग को इस बात की सूचना एक व्यक्ति ने फोन करके दी थी। मुक्त कराई गई लडक़ी के शरीर पर चोटे-खरोंचों के निशान हैं। उसे प्रेस से जलाने की भी कोशिश की गई थी। खाना नहीं दिए जाने से लडक़ी गंभीर रूप से कुपोषित है। लडक़ी के शरीर पर कैंची से चोट पहुंचाने के भी निशान हैं।

पुलिस ने इस मामले में मॉडल टाउन पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी डॉक्टर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उपायुक्त असलम खान ने बताया कि आरोपी डॉक्टर के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम व बंधुआ मजदूरी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

महिला आयोग के हेल्प लाइन नंबर 181 पर मिली सूचना के आधार पर आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल पुलिस को साथ लेकर शुक्रवार की शाम बताए पते पर पहुंची और लडक़ी को मुक्त कराया। लडक़ी की हालत इतनी गंभीर थी कि उसे फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वाति मालीवाल ने बताया कि मॉडल टाउन के कल्याण विहार में रहने वाली डॉक्टर निधि चौधरी के घर से बच्ची को मुक्त कराया गया है। यह बच्ची झारखंड की रहने वाली है और चार महीने पहले ही एक प्लेसमेंट एजंसी के द्वारा इसे डॉक्टर के घर पर घरेलू काम के लिए रखवाया गया था।

ये भी पढ़ें - यहां डॉक्टर नहीं, भूत-प्रेत करते है इलाज