जब तक ब्रिटिश उत्तराधिकारी बनकर काम होगा, गुलामी की बू आती रहेगी-राजश्री

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 13 जनवरी 2018, 4:36 PM (IST)

ऋतु भार्गव
मेरठ। देश आजाद होने के बाद आज भी हमारा देश ब्रिटिश सिस्टम से चल रहा है और जो भी हो रहा है वो विपरीत हो रहा है। जो बलिदान हमारे क्रांतिकारियों ने दिया था वो संस्कृति को बचाने के लिए दिया था। जब तक आजाद हिंद सरकार को अपनाया नहीं जाएगा। ब्रिटिश हकूमत का उत्तराधिकारी बन कर काम किया जाता रहेगा, तब तक गुलामी की बू खत्म नहीं होगी। यह कहना है- नेताजी सुभाषचंद्र बोस की पौत्री राजश्री का।

सेव इंडिया जन फाउण्डेशन के बैनर तले आयोजित जनसंख्या नियंत्रण के लिए निकाली गई प्रभातफेरी में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की पौत्री राजश्री और चंद्र शेखर आजाद के भतीजे सुजीत आजाद ने भाग लिया। इस मौके पर राजश्री में कहा कि हमारे देश के कानून अग्रेंजी हकूमत के टाईम के है। विभन्न कानूनों में संशोधन तो किया जा रहा है, लेकिन आजादी के बाद आज तक कोई नया कानून नहीं बनाया गया है। जब तक सरकार अपना नजरिया नहीं बदलेगी, तब तक देश पूर्ण रूप से आजाद नहीं हो पाएंगा।

यहां आए चंद्रशेखर आजाद के भतीजे सुजीत आजाद नें कहा कि देश में अनिति है, राजनिति नहीं, हमारे नेता माऊवादी है, गदार है और नक्सलवादी है। नेहरू और गांधी ने 7 लाख क्रांतिकारियों को मरवाया और खुद सांसद में बैठक कर मलाई खा रहे है। नौजवानों और चौथे स्तम्भ से अपील है कि भ्रष्ट नेताओं को सही दिशा दिखाए और देश को बचाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे