शहर को स्वच्छ बनाने में स्कूली-छात्र छात्राओं ने बढ़ाए कदम

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 13 जनवरी 2018, 3:56 PM (IST)

करौली। स्वच्छ भारत अभियान के तहत शनिवार को हिंडौन शहर में सफाई अभियान चलाया गया , जिसमें शहर के शैक्षणिक व संगठनों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। शहर की स्वच्छता रैंकिंग में सुधार के लिए सफाई अभियान चलाया गया है। इस दौरान शहर के भामाशाओं ने भी भरपूर सहयोग किया।

उप जिला कलेक्टर शेर सिंह लुहाड़िया ने बताया कि स्वच्छ हिंडौन-स्वस्थ्य हिंडौन-हरित हिंडौन व स्वछता सर्वेक्षण 2018 में शहर की रैकिंग सुधार के लिए शहर में सफाई अभियान चलाया गया। इसमें शहर के स्कूली छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और हाथों में झाड़ू लेकर शहर की गंदगी को साफ किया। स्कूली छात्रों ने सफाई के साथ-साथ स्वच्छता अभियान शहर में कई जगह रंगोली भी बनाई। छात्रों ने स्वछता अभियान को लेकर शहर के मुख्य बाजारों में रैली भी निकाली। एसडीएम शेरसिंह लुहाड़िया ने शहर के सभी लोगों से सफाई रखने की अपील की है।

आगे तस्वीरों में देखें...


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे


आगे तस्वीरों में देखें...


ये भी पढ़ें - यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल



ये भी पढ़ें - यकायक सुलग उठता है घर में रखा सामान...