दूसरा टेस्ट : दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया को दिया तीसरा झटका

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 13 जनवरी 2018, 1:26 PM (IST)

सेंचुरियन। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने आज यहां भारत के खिलाफ तीन मैच की सीरीज के दूसरे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। चायकाल के बाद अंतिम समाचार मिलने तक दक्षिण अफ्रीका के 62.4 ओवर में 199/3 रन हो गए थे। हाशिम अमला (48) क्रीज पर हैं। डीन एलगर (31), एडेन मार्कराम (94) व एबी डिविलियर्स (20) पैवेलियन लौट गए। रविचंद्रन अश्विन ने दो और ईशांत शर्मा ने एक विकेट लिया है। भारत ने अंतिम एकादश में तीन बदलाव किए हैं। शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार व विकेटकीपर रिद्धिमान साहा की जगह लोकेश राहुल, ईशांत शर्मा को विकेटकीपर पार्थिव पटेल को मौका दिया गया है।

दक्षिण अफ्रीका ने चोटिल डेल स्टेन के स्थान पर लुंजी एनजिडी को मौका दिया है। यह लुंजी का पहला टेस्ट है। उल्लेखनीय है कि केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को चौथे दिन ही 72 रन से हरा दिया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

भारत : लोकेश राहुल, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, पार्थिव पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा।

दक्षिण अफ्रीका : डीन एल्गर, एडेन मार्कराम, हाशिम अमला, एबी डिविलियर्स, फाफ डु प्लेसिस, क्विंटन डी कॉक, वर्नोन फिलेंडर, लुंजी एनजिदी, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, मोर्न मोर्केल।

ये भी पढ़ें - ईडन गार्डंस में अब तक लगे हैं 13 शतक, रोहित नं.1, ये हैं पिछले 5