जनाना अस्पताल से चोरी हुआ नवजात मिला, चोर ने ऐसा लिख छोड़ी पर्ची...

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 13 जनवरी 2018, 11:22 AM (IST)

भरतपुर। जिले के राजकीय जनाना चिकित्सालय से एक नवजात बच्चा चोरी हो गया था। लेकिन यह बच्चा अब सकुशल मिल गया है। बच्चा सकुशल मिल जाने के बाद पुलिस समेत परिजनो ने भी राहत की संास मिल गई।

पुलिस के मुताबिक यह नवजात बच्चा मथुरा बॉर्डर के गांव संतरुक पुलिया के पास झाड़ियों में मिला। खास बात ये कि बच्चे के पास एक पर्ची भी मिली। इस पर्ची पर लिखा हुआ था कि "यह बच्चा अस्पताल से चोरी हुआ है।"

सर्दी में पड़ा हुआ रहने के कारण पुलिस बच्चे को अस्पताल में ले गई और उसे भर्ती कराया, जहां डाॅक्टर ने बच्चे का उपचार किया। बच्चा स्वस्थ है। बाद में पुलिस ने अस्पताल में बच्चे की मां और दादी से पहचान कराई। उन्होंने बच्चे को पहचान लिया।

मथुरा गेट एसएचओ राजेश पाठक के अनुसार बच्चा चोरी करने वाले आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा और मामले का खुलासा किया जाएगा।

लेकिन बच्चा मिल जाने के बाद पुलिस खुद भी हैरान है कि चुराने वाले बच्चा यहां कैसे छोड़ दिया। साथ ही पर्ची क्यों लिखी। हालांकि पुलिस अपने दबाव की वजह बच्चा मिलने पर अपनी पीठ थपथपा रही है। उनका कहना है कि पुलिस के डर और दबाव के चलते आरोपी ने चुराने के बाद बच्चा यहीं छोड़ दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे