कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में पायलट करेंगे जनसंपर्क

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 12 जनवरी 2018, 9:01 PM (IST)

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट 13 जनवरी को अजमेर में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रघु शर्मा के समर्थन में विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क करेंगे।

पायलट अजमेर लोकसभा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में जनसंपर्क के दौरान अजमेर जिले की पुष्कर विधानसभा में सुबह 9 बजे गनाहेड़ा, 9:30 बजे ग्राम पंचायत नान्द, 10 बजे ग्राम पंचायत तिलोरा, 10:30 बजे ग्राम पंचायत बांसेली, 11 बजे ग्राम पंचायत देवनगर, 11:30 बजे ग्राम पंचायत खोरी, दोपहर 12 बजे ग्राम पंचायत कडैल, 12:30 बजे ग्राम पंचायत करकेड़ी, 1.00 बजे ग्राम पंचायत अमरपुरा, 1:30 बजे ग्राम पंचायत बबायचा, 2 बजे ग्राम पंचायत अरडक़ा, 2:30 बजे ग्राम पंचायत नरवर, अपराह्न 3 बजे ग्राम पंचायत चाचियावास, 3:30 बजे ग्राम पंचायत कायड़, शाम 4 बजे ग्राम पंचायत गगवाना, 4:30 बजे ग्राम पंचायत कायमपुरा, 5:30 बजे ग्राम पंचायत रामनेर ढाणी, 6 बजे ग्राम पचांयत ऊंटड़ा तथा 6:30 बजे ग्राम पंचायत गेगल में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. शर्मा के लिए जनसमर्थन मांगेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे