युवा बौद्धिक क्षमताओं का विकास कर देश के नवनिर्माण में भागीदार बनें-सांसद

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 12 जनवरी 2018, 7:56 PM (IST)

कोटा। सांसद ओम बिरला ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द के विचारों को आत्मसात कर युवा बौद्धिक क्षमताओं का विकास करते हुए देश के नवनिर्माण में भागीदार बने। सांसद शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर एलबीएस शिक्षण परिसर में आयोजित युवा दिवस समारोह में उपस्थित युवाओं को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि महापुरूषों की जीवनी हमें नित नई प्रेरणा देती है, जिससे जीवन में लक्ष्य तय करने एवं बदलाव के लिए मददगार साबित होती है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद युग पुरूष थे, जिन्होंने भारत की सांस्कृतिक विरासत को सम्पूर्ण विश्व के समक्ष प्रस्तुत कर विश्वगुरू की कल्पना को सार्थक किया था। उन्होंने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके बताये रास्ते उठो-जागो और लक्ष्य तय करने तक मत रूको को साकार करते हुए देश को नई दिशा देने के लिए आगे आने का आव्हान किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

सांसद ने कहा कि देश में वर्तमान में बदलाव की बयार चल रही है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत की क्षमताओं व आर्थिक क्षेत्र का जिस गति से विकास हुआ है। उससे विश्व में पुनः भारत की युवा शक्ति के नये प्रयोग बौद्धिक विकास का परचम पहरा रहा है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए उनकी जीवनी एवं संदेशों को प्रिंट एवं सोशल मीडिया का उपयोग सकारात्मकता से करने की बात कही। इस अवसर पर उन्होंने श्रेष्ठ कार्य करने वाले युवाओं को प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया। विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन हमेशा युवाओं को ऊर्जावान एवं देश सेवा के लिए समर्पित रहने का संदेश देता है। भारत के युवाओं ने बौद्धिक क्षमताओं का विकास कर समय-समय पर विश्व में छाप छोडी है। उसमें ऐसे महापुरूषों की प्रेरणा है।


ये भी पढ़ें - यहां दीपक की लौ के रूप में आकर स्थापित हुईं मां चामुंडा

कार्यक्रम में ब्लॉक लाडपुरा, खैराबाद एवं सुल्तानपुर के कलाकारों ने अपने-अपने कार्यक्रम प्रस्तुत किये तथा विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाकर योजनाओं की जानकारी दी एवं नशा मुक्ति हेतु जागरूक किया। संचालन स्काउट गाइड सीओ प्रदीप चितौड़ ने किया।

ये भी पढ़ें - राजस्थान में जन्मा मेंढक जैसा बच्चा