महिला कांस्टेबल ने किया सुसाइड, मौत से पहले बनाए सनसनीखेज वीडियो, बयां की दर्द-ए-दास्तां

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 12 जनवरी 2018, 4:55 PM (IST)

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर जिले में शादी के चार महीने बाद ही एक महिला कांस्टेबल ने सुसाइड कर लिया। खास बात ये है कि सुसाइड करने से पहले महिला कांस्टेबल ने अपने कई वीडियो बनाये हैं। वीडियो में महिला ने एक युवक से प्यार करने और परिजनों की ओर से प्रताडित किए जाने की पूरी दांस्ता रिकार्ड की है। यह वीडियो सामने आने के बाद वायरल हो गया।

जानकारी के मुताबिक सुसाइड करने वाली कांस्टेबल का नाम सरोज मेघवाल है। यह कांस्टेबल जोधपुर के महिला थाने में कार्यरत थी। मृतका जोधपुर के सिरमंड़ी गांव की रहने वाली थी और ओसियां में रहती थी। यहीं पर सरोज ने फंासी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनोें की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस की जांच में सामने आया है कि करीब चार महीने पहले मृतका सरोज की शादी हुई थी।

सरोज की मौत के बाद उसके चार-पांच वीडियो सामने आए हैं। वीडियो में सरोज एक हेंमत नाम के युवक के साथ प्यार किए जाने की बात कही है। सरोज ने वीडियो में कहा है उसका परिवार उन दोनों को एक नहीं होने देता है।

साथ ही उसने अपने परिवार पर आरोप लगाते हुए हेंमत को जान से मारने की धमकी देने का जिक्र किया है। परिवार के दबाव के चलते उसने हेंमत के खिलाफ जबरदस्ती रिपोर्ट दर्ज किए जाने की भी बात कही है। वीडियो में सरोज में अपने चाचा, भाई समेत कई लोगों पर प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे