प्यार की ताकत को सलाम करता है ‘लव ऑन द रन’

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 12 जनवरी 2018, 4:38 PM (IST)

मुंबई। अभिनेत्री वृशिका मेहता ने प्यार की ताकत को सलाम करने के लिए और विभिन्न कहानियों को पेश करने के लिए टीवी शो ‘लव ऑन द रन’ की सराहना की है। एमटीवी पर प्रसारित होने वाले शो के आगामी एपिसोड में वृशिका नजर आएंगी।

वृशिका ने अपने बयान में कहा, ‘‘‘लव ऑन द रन’ के सेट पर मैंने बढिय़ा वक्त गुजारा। मैं लंबे अर्से बाद एक एपिसोड वाला शो कर रही हूं, इसलिए भी अच्छा लगा। वास्तव में शो के बारे में मुझे यह अच्छा लगा कि कैसे यह प्यार की ताकत को सलाम करता है और यह युवाओं पर केंद्रित शो है।’’



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें कहानी पसंद आई और उन्होंने अब तक जो काम किया है, यह उससे बहुत अलग है। यह सच्चे प्यार को दर्शाता है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - पहली बार.., प्रियंका ने लिया सलमान से पंगा, जानिए पूरी कहानी