छात्र-छात्राओं को दी यातायात नियमों की जानकारी, हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 12 जनवरी 2018, 2:45 PM (IST)

करौली। जिला यातायात पुलिस की ओर से शिवा एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। यातायात प्रभारी दिनेश चंद मीणा ने ट्रैफिक नियम बताते हुए उनकी पालना पर जोर दिया।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

उन्होंने हेलमेट की महत्ता बताते हुए कहा कि आपात स्थिति में हेलमेट लगा होने पर जीवन सुरक्षित रहता है। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे अपने परिजनों और अन्य परिचितों को दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित करें।

ये भी पढ़ें - लकवे के मरीज यहां से जाते है ठीक होके


इस मौके पर यातायात संकेतांक रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट की अनिवार्यता सहित अन्य नियमों की भी जानकारी दी गई। छात्र छात्राओं को यातायात नियम पालना का संकल्प भी दिलाया गया

ये भी पढ़ें - शर्त या पागलपंथी!निगली एक फुट लंबी संडासी