आग लगने से घरेलू सामान जल कर राख

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 12 जनवरी 2018, 2:27 PM (IST)

करौली। टोडाभीम उपखण्ड के बीजबड वाले बालाजी के पास स्थित घर में सिलेण्डर पर पशुओं को खाने के लिए दलिया बनाते समय आग लगने से घरेलू सामान जल कर राख हो गया। लेकिन समय रहते आग पर काबू पाने से बडा हादसा टल गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार टोडाभीम कस्बे के बीजबड बालाजी के सामने स्थित घर में पशुओं के लिए गैस पर दलिया बनाते समय लीकेज से सिलेण्डर में आग लग गई। जिससे हजारों का घरेलू सामान जल कर राख हो गया। आग की सूचना मिलने पर पडो़सियो की मदद से काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक घरेलू सामान जल कर राख हो गया। आग लगने से हजारों का नुकसान हुआ है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे