बिहार के संत कुटीर आश्रम में तीन साध्वियों से रेप, 10 सेवादारों के खिलाफ FIR

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 12 जनवरी 2018, 09:29 AM (IST)

नवादा। बिहार के नवादा जिले में तीन साध्वियों से रेप का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने संत कुटीर आश्रम के 10 सेवादारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक यह आश्रम बाबा सच्चिदानंद का है। संत कुटीर आश्रम नवादा जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बहियारा मोड़ पर स्थित है। रेप का आरोप लगाने वाली दो साध्वी उत्तर प्रदेश और एक बिहार की रहने वाली है। आरोप है हथियारों के बल पर 10 सेवादारों ने तीनों साध्वियों के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। पीडि़ताओं ने इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है, जिनमें से 5 नामजद है।

आरोपितों में उत्तर प्रदेश के बस्ती जिला के लालगंज थाना क्षेत्र के सेलरा गांव का कल्पनाथ चौधरी, गिरजाशंकर चौधरी, तपस्यानंद उर्फ श्यामचंद उर्फ श्याम चौधरी व अजीत चौधरी और दिलचंद पटेल शामिल है। पुलिस के मुताबिक यह मामला पिछले साल 12 दिसंबर का है और इस मामले में 4 जनवरी को एफआईआर दर्ज हुई है। मामला सामने आने के बाद बिहार पुलिस पर सवाल खडे हो गए है। पुलिस अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

आपको बता दें कि बाबा सच्चिदानंद पर 6 साल पहले भी रेप का आरोप लगा था। इसके बाद उसने अपना नाम बदल लिया था। अरोपी बाबा नाम बदलने में माहीर है। पुलिस के मुताबिक इस बाबा के दिल्ली, मुंबई, बिहार, यूपी सहित कई राज्यों में आश्रम है। 20 दिसबंर को भी यूपी के बस्ती जिले में बाबा के आश्रम पर चार साध्वियों ने रेप का मामला दर्ज करवाया था।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

आश्रम की 4 महिलाओं ने बाबा सच्चिदानंद और उनके दो साथियों पर बलात्कार और प्रताडऩा का आरोप लगाया था। इसके बाद से ही बाबा सच्चिदानंद फरार बताया जा रहा है। पहले यूपी पुलिस को आरोपी बाबा की तलाश थी, लेकिन अब बिहार पुलिस भी बाबा की तलाश में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें - क्या आपकी लव लाइफ से खुशी काफूर हो चुकी है...!