केजरीवाल आज महाराष्ट के बुलढाणा जिले में करेंगे रैली को संबोधित

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 12 जनवरी 2018, 09:09 AM (IST)

मुंबई। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल आज मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी की मां जिजाबाई के जन्मस्थल पर एक रैली को संबोधित करने जा रहे है। केजरीवाल महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में सिंदखेड राजा में रैली को संबोधित करेंगे। आप संयोजक केजरीवाल सुबह 10 बजे सिंधखेड राजा पैलेस पहुंचेेंगे, जहां राजमाता जीजाबाई को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 से 2 बजे के बीच केजरीवाल सिंधखेड़ राजा में महाराष्ट्र संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। हर साल लाखों लोग राजमाता जिजाबाई को श्रद्धांजलि देने के लिए सिंदखेड राजा में उमड़ते हैं। यहां आने वाले ज्यादातर लोग मराठा समुदाय से होते हैं।

कानून एवं व्यवस्था के मुद्दों का हवाला देते हुए पुलिस ने पहले रैली के लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया था, लेकिन आप नेताओं ने इस मामले को सीएम देवेंद्र फडनवीस और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सामने उठाया था। जिसके बाद रैली को अनुमति मिली।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

राज्य की आबादी में करीब 32 फीसदी मराठा लोग हैं। पिछले साल वे शिक्षा और नौकरी में आरक्षण की मांग को लेकर सडक़ों पर उतरे थे। रैली के आयोजन स्थल का चुनाव पार्टी के एजेंडे को दिखाता है खासतौर से महाराष्ट्र में हाल ही में हुए विरोध प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि में।

राज्य में भीमा-कोरेगांव हिंसा के बाद मराठा लोग दलितों के खिलाफ हो गए हैं। आप की प्रवक्ता प्रीति शर्मा मेनन ने कहा है कि केजरीवाल शुक्रवार को होने वाली रैली में कोंकण क्षेत्र से पूर्व कांग्रेस सांसद ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) सुधीर सावंत को आप में शामिल करा सकते हैं। सावंत मराठा समुदाय से आते हैं।

ये भी पढ़ें - यहां पति-पत्नी 5 दिनों के लिए बन जाते हैं एक दूसरे से अंजान, जानिए क्यों