छोटे बच्चों के लिए हर सार्वजनिक शौचालय में बढ़ाईं सुविधाएं

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 11 जनवरी 2018, 9:33 PM (IST)

जयपुर। महापौर डॉ. अशोक लाहोटी के निर्देश पर अब नगर निगम जयपुर के सभी सार्वजनिक शौचालयों में छोटे बच्चों के लिए सुविधाएं शुरू कर दी गई हैं। बच्चों के लिए पॉट उपलब्ध कराए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि सार्वजनिक शौचालयों में छोटे बच्चों को शौच करवाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। छोटे बच्चों को अलग से बिठाने की कोई व्यवस्था नहीं थी। बड़े लोगों के शौचालयों में छोटे बच्चों को बिठाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती थी। इसलिए महापौर के निर्देश पर अब नगर निगम जयपुर के सभी सार्वजनिक शौचालयों में बच्चों के लिए पॉट की व्यवस्था की गई है। जो सभी सार्वजनिक शौचालयों में उपलब्ध रहेगा। माता-पिता शौचालयों में मौजूद कर्मचारी से ये पॉट ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे