भाजपा प्रत्याशी डॉ. जसवंत यादव ने किया किशनगढ़बास विधानसभा क्षेत्र में किया जनसंपर्क

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 11 जनवरी 2018, 9:22 PM (IST)

अलवर। अलवर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. जसवंत यादव ने गुरुवार को किशनगढ़बास विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। ग्राम खोहा, महरमपुर, कोलगांव, घासोली, खानपुर, मेवाण, बंबोरा, किशनगढ़बास, बास कृपाल नगर, कुलताजपुर, नूरनगर, नांगल मोजिया, खैरथल, भोजपुर, पतलिया, हरसौली, झरका, कुमपुरा, नांगल सालिया, पाटन अहीर, फातिहाबाद सहित अनेक गांवों में जनसंपर्क किया।

इस दौरान उनके साथ सिंचाई मंत्री डॉ. रामप्रताप, किशनगढ़बास विधायक डॉ. रामहेत यादव, संगठन प्रभारी अखिल शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष कन्हैयालाल परवाना, किशनगढ़बास चेयरमैन सुनील गुप्ता, प्रधान ओमप्रकाश, कोटकासिम प्रधान सुनीता यादव, कोटकासिम उप प्रधान ओमप्रकाश गुर्जर, श्री कृष्ण गुप्ता, पूर्व प्रधान सतपाल, जिला पार्षद रहमत मेवाती, मंडल राजेश बंटवारा, छोटेलाल यादव, पूरण सिंह, प्रवीण जसोरिया, सरपंच नजरदीन, श्रेय मोहम्मद, कासम खान, जमशेद खान, उस्मान खान, फूलसिंह चौधरी, रतनलाल जाटव, मुकेश कुमार, हरिराम सैनी, पिंकी चौहान सहित अन्य लोग मौजूद थे।

भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में भजनलाल ने किया जनसंपर्क

भाजपा के प्रदेश महामंत्री भजनलाल ने अलवर शहर वार्ड नं. 4 में जनसंपर्क किया। उनके साथ विधायक बनवारी लाल सिंघल, विधानसभा प्रभारी अशोक गुप्ता, ज्योति जाटव, हरिओम कटारा, युवा मोर्चा प्रभारी जले सिंह अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे