डॉ संदीप जोशी ने सीएम योगी और डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को दुर्गासप्तशती ग्रन्थ की प्रति भेंट की

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 11 जनवरी 2018, 6:53 PM (IST)

लखनऊ। जगद्गुरू रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय के अनुसंधान केन्द्र में असिस्टेन्ट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत डॉ संदीप जोशी ने विश्व के सर्वप्रथम सचित्र दुर्गासप्तशती ग्रन्थ की प्रति उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदिनाथ एवं उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा से भेंट की।


बता दें कि दुर्गासप्तशती एन इलस्ट्रेटेड बुक ऑफ दी ग्लोरी ऑफ दी गोडेस नामक इस ग्रन्थ का विमोचन नरेन्द्र मोदी ने 2016 में किया था और डॉ जोशी को राज्य सरकार द्वारा संस्कृत में अनुसंधान हेतु संस्कृत विद्वत सम्मान 2017 प्रदान किया गया था।


सीएम योगी आदित्यनाथ ने ग्रन्थ का अवलोकन कर इस ग्रन्थ की भूरी-भूरी प्रशंसा की तथा कहा कि यह ग्रन्थ प्राचीन दुर्लभ ज्ञान, कला, धर्म, आध्यात्म का अनूठा संकलन होने के साथ-साथ मॉ भगवती का जीवन्त स्वरूप है और भारत की प्राचीन सांस्कृतिक-आध्यात्मिक धरोहर के संरक्षण हेतु अत्यन्त उपयोगी है।




ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

डॉ जोशी द्वारा यह ग्रन्थ लगभग 6 वर्षों के अथक प्रयास से तैयार किया गया था।जानकारी दें कि संस्कृत, हिन्दी तथा अंग्रेजी में तैयार किया गया है। 816 पृष्ठों का यह सुविशाल ग्रन्थ विभिन्न घरानों और चित्र शैलियों के 575 दुर्लभतम चित्रों से सुसज्जित है।

ये भी पढ़ें - यहां कब्र से आती है आवाज, ‘जिंदा हूं बाहर निकालो’