भाजपा का नव मतदाता पंजीकरण अभियान 15 को

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 11 जनवरी 2018, 3:48 PM (IST)

टोंक। नव मतदाता पंजीकरण अभियान 1 जनवरी से 15 जनवरी तक चलाया जा रहा हैं जिसके तहत टोंक भाजपा मंडल व भाजयुमों टोंक के तत्वाधान में 15 जनवरी को मंशापूर्ण महादेव सवाई माधोपुर चौराहा टोंक में सुबह 11बजे पंजीकरण महाभियान कैम्प आयोजित किया जाएगा ।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गणेश माहुर,टोंक विधायक अजीत सिंह मेहता,भाजयुमो टोंक जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान,टोंक नगर परिषद् सभापति लक्ष्मी जैन, जिला महामंत्री नरेश बंसल, दीपक संगत, शहर अध्यक्ष विष्णु शर्मा,कालू बागड़ी,भाजयुमों जिला महामंत्री शेलेन्द्र चौधरी,टोंक विधानसभा प्रभारी राजेश साहू, भाजयुमों उपाध्यक्ष महेंन्द्र पंवार सहित भाजपा के मोर्चा अध्यक्ष जिला पदाधिकारी एवं मंडल पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे