धौलपुर: भैंस चोर पकड़ने आई यूपी पुलिस की फायरिंग से ग्रामीण की मौत

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 11 जनवरी 2018, 2:48 PM (IST)

धौलपुर। जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस की फायरिंग से एक युवक की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। दरअसल यूपी पुलिस भैंस चोरों को पकड़ने के लिए राजस्थान आई थी। ग्रामीण की मौत होने पर गांव वाले आक्रोशित हो गए और उन्हाेंने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसमें उत्तर प्रदेश पुलिस का एक एसआई और एक कांस्टेबल घायल हो गया। मामला धौलपुर के सरमथुरा थाना इलाके के सायपुर गांव का है। घटना देर रात एक बजे के बाद की है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

घटना के अनुसार देर रात एक बजे बाद यूपी पुलिस की दो गाड़ियां सायपुर गांव पहुंची। यूपी पुलिस के जबानों ने घरों में घुसकर पशु चोरों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस को वांछित आरोपी नहीं मिले तो पुलिस ने महिला और बुजुर्गों को पकड़ना शुरू कर दिया। इस पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने इसका विरोध कर पथराव कर दिया और यूपी पुलिस ने फायरिंग शुरू कर दी।


ये भी पढ़ें - लकवे के मरीज यहां से जाते है ठीक होके

यूपी पुलिस की फायरिंग में रामेश्वर पुत्र बनैसिंह गुर्जर को गोली लगने से उसकी मौत हो गई, जबकि मृतक रामेश्वर का दादा किलोल सिंह गम्भीर घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सरमथुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही यूपी पुलिस का कांस्टेबल जिला अस्पताल में भर्ती है और घायल एसआई रवाना हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस जाप्ता के साथ पुलिस के अधिकारी सरमथुरा में मौजूद हैं और मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

ये भी पढ़ें - आस्था या अंधविश्वास! मात्र 11 रुपए में धुलते है ‘पाप’