नशीला पेय पिलाकर महिला के साथ दुष्कर्म

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 10 जनवरी 2018, 9:48 PM (IST)

जयपुर। झोटवाडा थाना इलाके में एक महिला को चाय में नशीला पेय पिलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वहीं पीडिता का आरोप है कि इस दौरान आरोपित व्यक्तियों ने उसकी अश्लील क्लिपिंग बना ली और वह उसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर रूपए मांग रहे है। पुलिस ने पीडिता के बयानोें के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक 35 वर्षीय सीकर निवासी एक महिला ने मामला दर्ज करवाया कि साल 2011 में किसी काम से जयपुर आई थी। इस दौरान उसका एक परिचित अशोक व उसका अन्य साथी मिला। जिन्होंने उसे बातों में फंसाया और निवारू रोड एक मकान में ले गए। जहां आरोपित व्यक्तिों ने चाय में नशीला पेय मिला कर पिला दिया। जिससे पीडिता बेहोश हो गई।

इस दौरान अशोक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और ने अश्लील क्लिपिंग बना ली। कुछ देर बाद जब पीडिता को होश आया तो विरोध करने पर उसे ने अश्लील क्लिपिंग दिखाई और किसी को बताने पर यह सार्वजनिक करने की धमकी दी। इसके बाद से आरोपित युवक अशोक लगातार अश्लील क्लिपिंग सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसका देहशोषण करता आ रहा है। वहीं पीडिता से रूपए ऐठने का प्रयास किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे