जयपुर । प्रदेश के किसानों की कर्जमाफी का मुद्दा वसुंधरा सरकार के लिए गले की फांस बना हुआ है। प्रदेश के कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने बताया कि केरल, कर्नाटक की रिपोर्ट आ गई है और राज्य सरकार किसानों की कर्जमाफी को लेकर तैयारी कर रही है,लेकिन यह कब तक होगी, इस पर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि यूपी, महाराष्ट्र ने भी जल्दबाजी करके किसानों की कर्जमाफी की घोषणा कर दी, इस तरह राज्य सरकार कोई कदम नहीं उठाना चाहती है।
कृषि मंत्री ने बताया कि सहकारी बैंकोें से कर्जदार किसानों की संख्या प्रदेश में लगभग 14 लाख के करीब है और इन 14 लाख किसानों पर सहकारी बैंकों का 15 हजार करोड़ रुपये का कर्जा है। इसके अलावा अन्य केंद्रीय बैंकों से कर्जदार किसानों की संख्या अलग है। कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों की हित के लिए राज्य सरकार कटिबद्ध है और जल्द ही किसानों को राज्य सरकार राहत देगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे