जबरदस्त वायरल हो रहा है ये मगरमच्छ, देखकर हर कोई हैरान

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 10 जनवरी 2018, 2:16 PM (IST)

नई दिल्ली। सोशल मीडिया में रोजाना कई तरह की तस्वीरें और वीडियो अपलोड किए जाते है। इनमें से कुछ फोटो और वीडियो वायरल हो जाती है और चर्चा का विषय बन जाती है। इन दिनों मीडिया में एक ऐसा ही वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक मगरमच्छ ठंड की वजह से पानी में जमा हुआ है। बताया जा रहा है कि शेलोट रिवर स्वैम्प पार्क ने यह वीडियो अपलोट किया है। इसमें पीछे से अवाज आ रही है, क्या आपने कभी सोचा है ठंड में भी मगरमच्छ कैसे जीवित रहते होंगे।

इस वीडियो में दिखाया गया है कि मगरमच्छ ठंड के मारे बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है और ठंड में जिंदगी की जंग लड रहा है। वायरल वीडियो और फोटो में देखा जा सकता है कि ठंड के मारे मगरमच्छ पूरी तरह से जम गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

स्वैम्प पार्क ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा है कि मगरमच्छ माइनल 40 डिग्री में भी जीवित रह सकते हैं। ठंड के समय वो ज्यादा तक नींद की मुद्रा में रहते हैं। जहां उनका मेटाबॉलिज्म कम हो जाता है और वो सुस्त हो जाते हैं। सांस लेने के लिए वो सिर्फ ऊपरी हिस्सा बाहर निकालते हैं।

ये भी पढ़ें - रोलरकोस्टर जैसा ब्रिज, इस पर गाडी चलाने की हिम्मत!

पार्क के आधिकारियों के अनुसार, दक्षिण पूर्व उत्तरी कैरोलिना में ऐसा होना आम बात है। यहां काफी ठंड पड़ती है। लेकिन इस बार यहां जरूरत से ज्यादा ठंड पड़ी है। पहली बार ऐसा देखा गया है। बर्फ पिघलने के बाद मगरमच्छ को बाहर निकालने के बाद उनके गर्म जगह पर रखा जाएगा। जहां वो नॉर्मल हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें - ये हैं दुनियां के सबसे जुगाड़ू पैरेंट्स, कुछ टिप्स आपके लिए...