'टाइगर जिंदा है' अब तोड़ेगी 'धूम-3' का रिकॉर्ड

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 09 जनवरी 2018, 2:30 PM (IST)

सुपरस्टार और हमारे दबंग सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखा रही है। फिल्म अब तक धुआंधार कमाई कर रही है।बता दें कि 'टाइगर जिंदा है'दुनियाभर में 500 करोड़ से ज्यादाका कलेक्शन करने वाली सलमान खान की तीसरी फिल्म बन गई है। इससे पहले 'बजरंगी भाईजान' और 'सुल्तान' ने यह कारनामा दिखाया था। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 'टाइगर जिंदा है' बॉलीवुड की 7वीं हाईएस्ट वर्ल्डवाइल्ड ग्रोसर फिल्म बनकर उभरी है। रिलीज के 18 दिनों में 519 करोड़ रु. का कलेक्शन कर सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है ने ऑल टाइम वर्ल्डवाइड बॉलीवुड ग्रोसर फिल्मों की लिस्ट में 7वीं पोजिशन पर जगह बना ली है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

आईये एक नजर डालते हैं बॉलीवुड की टॉप-10 'All Time Worldwide Grosser' फिल्मों पर...


1. 'बाहुबली- द कन्क्लूजन' - 802 करोड़ रु.

2. 'दंगल' - 702 करोड़ रु.
3. 'पीके' - 616 करोड़ रु.

4. 'बजरंगी भाईजान' - 604 करोड़ रु.

5. 'सुल्तान' - 581 करोड़ रु.

6. 'धूम 3' - 524 करोड़ रु.

7. 'टाइगर जिंदा है' - तकरीबन 519 करोड़ रु. (18 दिनों में)

8. 'चेन्नई एक्सप्रेस' - 396 करोड़ रु.

9. 'दिलवाले' - 372 करोड़ रु.

10. 'प्रेम रतन धन पायो' - 365 करोड़ रु.

ये भी पढ़ें - इसे कहते हैं ग्लैमरस Mom, रेड कॉर्पेट पर भी नहीं छोड़ा ऐश ने अराध्या हाथ

बता दें, 'टाइगर जिंदा है' ने शुरुआती 2 दिनों में 50 करोड़, 3 दिन में 100 करोड़, चार दिन में 150 करोड़, 7 दिन में 200 करोड़, 10 दिनों में 250 करोड़ और 16वें दिन 300 करोड़ रु. का आंकड़ा पार किया। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2012 में आई 'एक था टाइगर' की सीक्वल है। 'एक था टाइगर' का कुल बजट 75 करोड़ रु. था। वहीं सलमान खान की फीस को छोड़कर 'टाइगर जिंदा है' का कुल बजट लगभग 150 करोड़ रुपए है। अब जल्द ही ये फिल्म आमिर खान की 'धूम 3' का रिकॉर्ड तोड़ देगी, जिसने 524 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था।

ये भी पढ़ें - पता है कितनी कीमती ड्रेस पहनती हैं शाहरूख की Princess सुहाना