बॉलीवुड में लगभग सबकी फेवरेट फराह खान आज अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। शाहरुख खान की फेवरेट और अच्छी दोस्त फराह बॉलीवुड की 'बिंदास लेड़ी' हैं। फराह और शाहरुख अपनी दोस्ती को कई बार पर्दे पर फ्लॉन्ट करते हुए दिख जाते हैं। जितनी फराह की दोस्ती फिल्मी है उतनी ही फिल्मी उनकी लव स्टोरी भी है। फराह खान ने खुद से 8 साल छोटे शिरीष कुंदर से शादी की है। दोनों की लवस्टोरी काफी फिल्मी है। एक फिल्म के सेट पर लड़ते-लड़ते दोनों को प्यार हो गया था। वहीं फिल्मी किस्सा फराह के पति और शाहरुख से भी जुड़ा है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
एक बार शाहरुख और फराह खान के पति के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई
थी। जिसके बाद शाहरुख ने अपनी बेस्ट फ्रेंड के पति को पीट दिया था। ये किस्सा उन
दिनों मीडिया में खूब चला था। आगे जानें शाहरुख ने फराह के पति को क्यों पीटा था
और जानें फिर दोनों की दोस्ती को क्या हुआ-
ये भी पढ़ें - संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े वो राज जिसे नहीं जानते हैं आप
100 से ज्यादा फिल्में
फराह खान एक फिल्म प्रोड्यूसर होने से
पहले एक बेहतरीन कोरियोग्राफर भी है अब तक वे 100 से
ज़्यादा फिल्मों के लिए कोरियोग्राफी कर चुकी है।
कुछ ऐसी ही फैमिली
उनकी मां मेनका है जो स्क्रीन राइटर हनी
ईरानी की बहन है। उनके भाई का नाम साजिद खान है जो मशहूर कॉमेडियन, अभिनेता और फिल्म डायरेक्टर है। फराह ने अपनी पढ़ाई सेंट जोवियर्स
कॉलेज मुंबई से की है।
ऐसी थी शुरूआत
फराह खान ने अपने करियर की शुरूआत फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर' की
कोरियोग्राफी से की थी। इस फिल्म को सरोज खान ने छोड़ दिया था और फराह खान ने उनकी
जगह ली थी।
फिल्मी लव स्टोरी
फराह और शिरीष की लव स्टोरी किसी फिल्म से
कम नहीं है। ये दोनों जब मिले थे तब इन्हें देखकर कोई नहीं बोल सकता था कि ये
दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ जाएंगे।
शाहरूख ने शिरीष को पीटा
फराह और शाहरूख की दोस्ती के बारे में तो
आप जानते ही हैं, दोनों काफी अच्छे दोस्त है। लेकिन एक
अवार्ड फंक्शन में शाहरूख ने फराह के पति शिरीष की पिटाई कर दी थी।
ये थी वजह
बताया जाता है कि
शिरीष ने शाहरूख की फिल्म रा.वन और प्रियंका चोपड़ा को लेकर कमेंट किए थे जिसके
कारण शाहरूख ने शिरीष की पिटाई कर दी थी।
ये भी पढ़ें - हसीन तो बहुत हैं लेकिन हेलन जैसा कोई नहीं..