जयपुर। राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम की ओर से राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गांधीनगर में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम के संस्थापक सियाराम शर्मा के 68 वें जन्म दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में प्रदेशभर से आए संगठन के पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़ कर रक्तदान किया।
इस मौके पर राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम के संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष सियाराम शर्मा ने कहा कि संघ के अभ्यास वर्ग में इस वर्ष सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, रक्त दान करना, वृक्षारोपण करना व शिक्षक संघ आपके द्वार जैसे महत्वपूर्ण कार्य संपादित करने का निर्णय लिया गया है।
इसके तहत रक्तदान शिविर के साथ ही अन्य सामाजिक सरोकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे