मानसा में 2000 करोड़ रूपये की लागत से 16000 किमी लिंक रोड रिपेयर प्रोजैक्ट शुरु

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 07 जनवरी 2018, 8:56 PM (IST)

मानसा। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसानों को अपनी फसलें राज्य की विभिन्न मंडियों तक बिना परेशानी और निर्विघ्र लेजाने के लिए प्रबंध उपलब्ध करवाने हेतू आज मानसा में 2000 करोड़ रूपये की लागत वाले एक विशाल विकास प्रौजेक्ट की शुरूआत की जिसके अंतर्गत राज्य भर में 16000 किमी विशाल लिंक सडक़ों की रिपेयर की जायेगी।

आज यहां इस संबंधी जनाकरी देते हुए पंजाब सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा इस ग्रामीण सडक़ विकास परियोजना की औपचारिक शुरूआत कृषि ऋण राहत योजना के पहले चरण संबंधी हुए एक राज्य स्तरीय समागम के दौरान की गई।

इस विशाल परियोजना का कार्यान्वन पंजाब मंडी बोर्ड द्वार किया जाएगा तथा 31 मार्च 2019 तक इस परियोजना को पूर्ण कर लिया जाएगा। राज्य की समस्त ग्रामीण सडक़ों के मुरम्मत वाले इस संपूर्ण परियोजना की निगरानी पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन लाल सिंह द्वारा इस परियोजना को समय पर पूर्ण करने को सुनिश्चित करते हुए नियमित और निजी तौर पर की जाएगी।

वर्तमान समय राज्य भर में कुल 61,436 किमी की ग्रामीण लिंक सडक़ों का जाल बिछा हुआ है जिनमें से 22,869 किमी लिंक सडक़ों की मुरम्मत होना अभी शेष है। इनमें से 16000 किमी लिंक सडक़े बुरी तरह क्षतिग्रस्त है जिसको तुरंत मरम्मत की जरूरत है और 2018-19 के दौरान इस सडक़ीय परियोजना के अंतर्गत इन लिंक सडक़ों की मरम्मत की जायेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टियों की तरह कांग्रेस पार्टी झूठे वादों की राजनीति नहीं करती। जाखड़ ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने 90,000 करोड़ रुपए का ऋण माफ किया था। कैप्टन सरकार ने पंजाब के किसानों का ऋण माफ करके मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान जैसे सूबों को भी ऐसा करने के लिए मजबूर कर दिया है।

कांग्रेस से राजनैतिक मतभेद होने के बावजूद बादलों को अपने संकुचित हितों के लिए किसानों को गुमराह नहीं करना चाहिए। वास्तव में प्रकाश सिंह बादल को कैप्टन अमरिंदर सिंह को बधाई देनी चाहिए और किसानों के ऋण माफ करने के लिए सत्ताधारी पार्टी को समर्थन देना चाहिए। जाखड़ ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जब वर्ष 2007 में सत्ता छोड़ी थी तो उस समय सूबे पर 46,000 करोड़ रुपए का कजऱ् था जबकि वर्ष 2017 के अंत तक यह कर्ज 2 लाख करोड़ रुपए का हो गया है।
ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तृप्त रजिंदर सिंह बाजवा ने कहा कि सूबे की बुरी वित्तीय स्थिति के बावजूद कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार ने किसानों को कर्ज से राहत देने की वचनबद्धता को पूरा किया है। इस अवसर पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश करते हुए वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि उनकी कैबिनेट मंत्रियों की समूची टीम और पार्टी विधायक पंजाब के लोगों से किये वादे पूरे करने के लिए वचनबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि सूबा सरकार राज्य की वित्तीय स्थिति को पुन: सुदृढ़ करने के लिए सभी यत्न कर रही है जिससे सूबे की आर्थिक स्थिरता को यकीनी बनाया जा सके।

यह भी पढ़े : इस लडकी का हर कोई हुआ दीवाना, जानें...