इसके लिए तैयार हैं भाभीजी शुभांत्री अत्रे

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 07 जनवरी 2018, 3:53 PM (IST)

मुंबई। इन दिनों टेलीविजन धारावाहिक ‘भाबी जी घर पर हैं’ में नजर आ रहीं अभिनेत्री शुभांगी अत्रे ने कहा कि वह रियलिटी शो का हिस्सा बनना चाहती हैं। शुभांगी ने कहा, मैं रियलिटी शो का हिस्सा बनने के लिए तैयार हूं। भविष्य में ‘बिग बॉस’ जैसे शो का हिस्सा बनना मजेदार होगा। यहां तक की ‘खतरों के खिलाड़ी’ या ‘झलक दिखलाजा’ भी दिलचस्प हैं।

प्रशंसकों के सामने अपने असली रूप में आने में खुशी होगी। ‘भाबी जी घर पर हैं’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल एंडटीवी पर होता है।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे