जानिये, बिपाशा बासु के चर्चित लव अफेयर्स के बारे में

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 07 जनवरी 2018, 12:49 PM (IST)

हिन्दी सिनेमा में बिपाशा बासु एक जाना-पहचाना नाम है। इन्होंने बहुत सारी बॉलीवुड फिल्मे की हैं इसके साथ ही तमिल, तेलुगू, अंग्रेजी और बांगला फिल्मों में अभिनय निभाया है। अपने बेहतरीन अभिनय की क्षमता के आधार पर ये सबसे ज्यादा मेहनताना पाने वाली अभिनेत्रियों की सूची में अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं। बासु को थ्रिलर और हॉरर फिल्मों में ज्यादा देखते हैं, क्योंकि ये इस तरह की ज्यादातर फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उनके गाल पर पडने वाले डिम्पल और हॉट अभिनय की वजह से मीडिया उन्हें सेक्सी बिपाशा के नाम से संबोधित करती है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

बिपाशा बासु का जन्म बंगली फैमिली में 7 जनवरी 1987 को नई दिल्ली में हुआ था। उनकी एक बडी बहन बिदिशा और छोटी बहन विजेता है।

ये भी पढ़ें - अर्जुन के साथ संबंध की बात पर तुनकी मलाइका, जवाब सुन हो जाएंगे सन्न

बिपाशा बासु चर्चित लव अफेयर्स-:
बिपाशा बासु का नाम अभिनेता डीनो मारिया के बाद बॉलीवुड हंक जॉन अब्राहम के साथ जुडा, बॉलीवुड गलियारों के अनुसार दोनों ही सितारे अपने रिश्ते को लेकर बहुत ही गंभीर थे, लेकिन किसी कारण दोनों स्टार्स के बीच अलगाव हो गया। बिपाशा से अलग होने के बाद जॉन ने बैंकर प्रिया रून्चाल के साथ शादी के बंधन में बंधे।

ये भी पढ़ें - B. Spl: पढ़ाई से बचने के लिए यह काम करती थी चुलबुली काजोल

जॉन और डीनों के बाद बिपाशा की लाइफ में हरमन बावेजा आये। यहां तक की बिपाशा और हरमन दोनों की सगाई भी हो चुकी थी, लेकिन शादी तक बात आते-आते बिगड गयी और एक बार फिर से बिपाशा अकेली रह गयी।

ये भी पढ़ें - आइये जानते हैं जैकलिन के बारे में कुछ खास

खबरों की मानते तो बिपाशा का नाम साउथ स्टार राणा दुगुबत्ती के साथ भी जुड चुका है। दोनों की सितारे फिल्म दम मारो दम में एक दूसरे के साथ नजर आ आये थे। हालांकि फिल्म के बाद दोनों की बढती नजदीकियों ने कई सुर्खियां भी बटोरी थी।

ये भी पढ़ें - अनसुनी बात : इस बॉलीवुड अभिनेत्री से करण ने किया था एकतरफा प्यार...

बासु ने अपनी शुरूआती पढाई कोलकाता से पूरी की। उन्होंने अपने मॉडलिंग करियर की शुरूआत साल 1996 में कोलकाता से ही की थी। मॉडलिंग करियर के दौरान ही उनकी मुलाकात अर्जुन रामपाल की पत्नी और मॉडल मेहर जारिया से हुई। उन्होंने उन्हें गोदरेज सिंथोल सुपर मॉडल में भाग लेने को कहा और भाग्य बिपाशा इस विजेता भी बनी। फिर वो एक फैशन वल्र्ड में मॉडल के रूप में मॉडलिंग की दुनिया में स्थापित हो गई।

ये भी पढ़ें - क्या आपने देखी पूनम ढिल्लन की बेटी की गॉर्जियस तस्वीरें

बिपाशा बॉलीवुड फिल्मों के अलावा कई अपने फिटनेस के वीडियो जारी किये हैं। वो कई तरह के ब्रांड की एम्बेसडर भी है। सुपर मॉडल प्रतियोगिता में विनोद खन्ना ने उन्हें अपने बेटे अक्षय खन्ना के साथ फिल्म हिमालय पुत्र में लॉन्च करना चाहा, लेकिन बिपाशा ने इस फिल्म के लिए मना कर दिया था, क्योंकि उन्हें लगा की उनकी फिल्म में भूमिका बहुत छोटी है।

ये भी पढ़ें - सुष्मिता सेन: सिर पर यूनिर्वस का ताज और 10 लोगों के साथ अफेयर्स का...दाग

बिपाशा ने फिल्मों में अपने अभिनय की शुरूआत 2001 में की। बिपाशा ने विजय ग्लानी द्वारा निर्मित फिल्म अजनबी में काम किया। इस फिल्म में इनके हीरो अक्षय कुमार थे, इस फिल्म का निर्देशन अब्बास मस्तान के द्वारा किया गया था। यह फिल्म एक अमेरिकन फिल्म जिसका नाम कंसेंटिंग एडल्ट्स था, उस से प्रभावित होकर बनाई गई थी। इस फिल्म में बिपाशा ने नकारात्मक भूमिका निभाई थी, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ अच्छा कमाल नहीं कर पाई, लेकिन आलोचकों के द्वारा इसकी प्रतिकूल समीक्षा की गई थी, इस फिल्म के लिए उन्हें पुरस्कार भी प्राप्त हुआ था।

ये भी पढ़ें - इस मामले में इन 9 अभिनेत्रियों से आगे हैं बॉलीवुड की बेगम जान

बिपाश ने टेलीविजन और बॉलीवुड अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ 2016 में शादी कर ली है। तबसे इनके नाम के आगे इनके पति का उपनाम भी जुड गया है अब इनका नाम बिपाशा बासु सिंह ग्रोवर हो गया है।


ये भी पढ़ें - B. Spl: तो ये है किशोर कुमार के गीत ‘पांच रूपइया बारह...’ का राज