जयपुर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने इस नए सत्र में 24 पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जनवरी तक बढाई है। छात्रों को उपलब्ध कराए जा रहे 24 पाठ्यक्रम में से जुलाई 2017 बैच के लिए
चयनित 18 पाठ्यक्रमों में से 4 पाठ्यक्रम अस्थाई रूप से जनवरी 2018 प्रवेश
के लिए हटाए गए हैं।
इग्नू के माध्यम से चलने वाले 24 पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 31 जनवरी कर दी गई है।
आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी कॉलेजों को ये आदेश जारी किए हैं। प्रवेश लेने वाली छात्राओं के लिए पाठ्यक्रम शुल्क मुक्ति जनवरी 2018 बैच के लिए होगी।
वहीं पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए छात्राओं को पंजीकरण शुल्क 200 रुपए जमा कराना होगा। इसी तरह एससी/एसटी के विद्यार्थियों के लिए पाठ्यक्रम शुल्क मुक्त रहेगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे