द. अफ्रीकी विकेटकीपर कॉक ने हासिल की यह खास उपलब्धि, देखें टॉप...

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 06 जनवरी 2018, 4:51 PM (IST)

नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन में तीन मैच की सीरीज का पहला टेस्ट जारी है। टेस्ट के पहले दिन शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक ने एक विशेष उपलब्धि हासिल की। कॉक ने तेज गेंदबाज मोर्न मोर्केल की गेंद पर भारतीय कप्तान विराट कोहली का कैच लपका। यह विकेटकीपर के रूप में कॉक का 100वां कैच था।

कॉक टेस्ट में इस आंकड़े तक पहुंचने वाले 37वें विकेटकीपर हैं। कॉक 26वें टेस्ट में यहां तक पहुंचे। कॉक ने सात स्टंप भी किए हैं। कॉक के खाते में कुल 107 शिकार हैं। 26 वर्षीय कॉक के टेस्ट में 43.83 के औसत से 1578 रन भी हैं। इसके अलावा वे 88 वनडे में 121 और 31 टी20 में 30 शिकार कर चुके हैं।

अब हम देखेंगे टेस्ट में सर्वाधिक कैच लेने वाले टॉप-5 विकेटकीपरों का प्रदर्शन :-


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

मार्क बाउचर (दक्षिण अफ्रीका, आईसीसी)

टेस्ट : 147
पारियां : 281
कुल शिकार : 555
कैच : 532
स्टंप : 23


ये भी पढ़ें - भारत के खिलाफ इस मामले में नं.1 बल्लेबाज हैं जॉर्ज बेली, ये हैं टॉप...

एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया)

टेस्ट : 96
पारियां : 191
कुल शिकार : 416
कैच : 379
स्टंप : 37


ये भी पढ़ें - 38 के हुए कैरेबियाई स्टार क्रिस गेल, ये हैं 5 सबसे बड़ी पारियां

इयान हिली (ऑस्ट्रेलिया)

टेस्ट : 119
पारियां : 224
कुल शिकार : 395
कैच : 366
स्टंप : 29


ये भी पढ़ें - रोहित इस मामले में इन्हें पछाड़ आए पहले स्थान पर, देखें टॉप...

रॉडनी मार्श (ऑस्ट्रेलिया)

टेस्ट : 96
पारियां : 182
कुल शिकार : 355
कैच : 343
स्टंप : 12


ये भी पढ़ें - ईडन गार्डंस में अब तक लगे हैं 13 शतक, रोहित नं.1, ये हैं पिछले 5

जैफ डुजोन (वेस्टइंडीज)

टेस्ट : 79
पारियां : 150
कुल शिकार : 270
कैच : 265
स्टंप : 5

ये भी पढ़ें - रोहित इस मामले में इन्हें पछाड़ आए पहले स्थान पर, देखें टॉप...