जन्मदिन मुबारक हो ए आर रहमान

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 06 जनवरी 2018, 1:55 PM (IST)

अपनी पहली ही फिल्म रोजा से ही सुपरस्टार बने ए.आर. रहमान। अपनी कडी मेहनत, लगन, और संघर्ष करते हुए रहमान संगीत जगत के पुराने नियामों को तोडते हुए लोकप्रियता की बुलंदी तक पहुंचे। उन्होंने पिछले दो दशक में स्टेट म्यूजिकल, बॉम्बे ड्रीम्स और गैर फिल्मी एलबम वंदे मातरम के अलावा कादलन, रोजा, स्लमडॉग, बॉम्बे रंगीला, ताल, दिल से जुबैदा, लगान, जोधा अकबर, रंग दे बसंती, सरीखी फिल्मों में कमाल का संगीत दिया है। यहीं नहीं उनके सुरों का जादू हिन्दी सिनेमा में ही नहीं बल्कि मल्लयालम, कन्नड, तेलेगु और तमिल भाषा में संगीत दिया है। रहमान 2009 में अपनी फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर के लिए दो ऑक्सर जीत चुके हैं।
रहमान की लोकप्रियता आलाम अब ये है कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय फिल्मों के लिए भी संगीत दिया है। तो आइये जानते हैं ए.आर.रहमान के बर्थडे के खास मौके पर कुछ अनजानी बातों के बारे में...



ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

रहमान का जन्म 6 जनवरी 1966 को मद्रास, में हुआ था। इनके पिता का नाम आर.के. शेखर और माता का नाम कस्तूरी है। इनका बचपन का नाम दिलीप कुमार था जो बाद में इस्लाम धर्म अपनाया। इनका पूरा नाम अल्ला रक्खा रहमना है।

ये भी पढ़ें - पता है कितनी कीमती ड्रेस पहनती हैं शाहरूख की Princess सुहाना

महज 8 साल की उम्र में ही रहमान के पिता का देहांत हो गया और उनके घर में आर्थिक तंगी आ गई। किसी तरह संगीत के वाद्य यंत्र किराए पे देकर गुजर-बसर किया। हालात इतने बिगड गए कि उनके परिवार को इस्लाम अपनाना पडा 70 के दशक में रहमान ने इस्लाम धर्म ग्रहण किया।

ये भी पढ़ें - अनुष्का को इस बात पर है ‘नाज’

ए आर रहमान ने अपने शुरूआती करियर में कुछ टेलीविजन एड और सीरियल्र्स में अपनी संगीत को जिंगल्स के रूप में दिया। उन्हें सबसे बडी कामयाबी 1992 में तब मिली जब फेमस निर्देशक मणिरत्नम ने उन्हें अपनी फिल्म रोजा का संगीत देने की पेशकश की। इसके बाद उन्होंने ने कभी पीछे मुड के नहीं देखा, इसी फिल्म के लिए उन्हें उस साल राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाज गया था।

ये भी पढ़ें - संजीदा अभिनेता संजीव कुमार ने नहीं की शादी लेकिन कई बार हुआ प्रेम

आपको बता दें कि अब तक 100 से भी अधिक गानों में अपना संगीत दिया है जो कि कई भाषाओं में है। ए आर रहमान ऐसे पहले इंडियान है जिन्हें ब्रिटिश भारतीय फिल्म स्लम डॉग मिलेनियर में उनके संगीत के लिए तीन ऑक्सर नामांकन हासिल हुए हैं। इसी फिल्म के गीत जय हो.. के लिए सर्वेश्रेष्ठ साउंडट्रैक कंपाइलेशन और सर्वश्रेष्ठ फिल्मी गीत की श्रेणी में दो ग्रैमी पुरस्कर मिले। तो वहीं रहमान ने छ: बार तमिलनाडु स्टेट फिल्म अवॉर्ड विजेता, 14 बार फिल्मफेयर विजेता रहे, चार बार संगीत के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता।

ये भी पढ़ें - क्या आप जानते हैं, हॉलीवुड स्टार्स हैं बॉलीवुड स्टार्स के हमशक्ल