रामगढ़ शेखावटी में वेदारण्य हेरिटेज फेस्टिवल-2018 का आयोजन 12 से

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 05 जनवरी 2018, 9:37 PM (IST)

जयपुर। वेदारण्य हेरिटेज फेस्टिवल-2018 का आयोजन पर्यटन विभाग, पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री, श्रुति फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। 12 से 15 जनवरी तक फेस्टिवल चूरू के समीप सीकर जिले के रामगढ़ शेखावटी स्थित पोद्दार हवेली में आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम आगंतुकों के लिए कुछ शानदार शो और क्युरेटेड गतिविधियों के माध्यम से विरासत को पुनर्जीवित करने के बारे में जागरूकता पैदा करेगा।यह जानकारी आज जयपुर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में श्रुति फाउण्डेशन की प्रबंध ट्रस्टी श्रुति पोद्दार ने यह जानकारी दी।

श्रुति पोद्दार ने बताया कि वेदारण्य फेस्टिवल हमारी जीवित विरासत को पुनर्जीवित करने और पुनरूत्थान करने का एक प्रयास है। इस फेस्टिवल का उद्देश्य संभाग के लोक कलाकारों का सकारात्मक, सामाजिक एवं आर्थिक विकास करना भी है। यह महोत्सव आनन्द, शिक्षा उपचार एवं स्वदेशी ज्ञान प्रणाली, विज्ञान, शिल्प एवं तकनीक, मुखौटा बनाने की कला, पतंगबाजी, पुनर्स्थापन की तकनीक शानदार भारतीय मार्शलआर्ट (कलारीपट्टू), खेल एवं श्रेष्ठतम लोक संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए आयोेजित किया जा रहा है। जो पूरे कस्बे में होंगे, जिसमें हेरिटेजवॉक, पूरे भारत के नृत्य, निजी संगीत बैठकें औ रस्थानीय व्यंजनों का प्रदर्शन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे