कोटा। जिले में उचित मूल्य दुकानदारों द्वारा कई माह से सार्वजनिक
वितरण प्रणाली के अन्तर्गत आवंटित सामग्री का उठाव नहीं करने एवं स्वेच्छा
से त्यागपत्र प्रस्तुत कर उचित मूल्य दुकान चलाने में अपनी असमर्थता व्यक्त
करने के कारण राजस्थान खाद्यान एवं अन्य आवश्यक पदार्थ (वितरण का विनियमन)
आदेश 1976 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए 20 उचित मूल्य
दुकानदारों की समस्त जमा प्रतिभूति राशि जब्त कर जारी प्राधिकार को निरस्त
किया गया है।
जिला
रसद अधिकारी ने बताया कि जिले की 16 उचित मूल्य दुकानदारों द्वारा असमर्थता
प्रकट करने के कारण दुकान संख्या 192 सरस्वती कॉलोनी, 111 खेडली पुरोहित,
230 विज्ञान नगर विस्तार योजना, 191 बापू नगर बालिता, 136 टीचर्स कॉलोनी,
229 कुन्हाडी, 256 रंगबाडी, 110 लालबुर्ज, 211 विज्ञान नगर विस्तार योजना,
778 अनंतपुरा, 142 तलवंडी, 104 टीचर्स कॉलोनी, 199 दीनदयाल उपाध्याय नगर,
49 छावनी, 72 केशव मार्केट केशवपुरा एवं 225 केशवपुरा का प्राधिकार निरस्त
किया गया है।
उन्होंने
बताया कि प्रवर्तक निरीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर उचित मूल्य दुकानदारों
द्वारा कई माह से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत आवंटित सामग्री का
उठान नहीं करने पर 4 दुकानदारों की प्रतिभूति राशि जब्त कर प्राधिकार
निरस्त किया गया है। उन्होंने बताया कि पोस कोड 17321 घंटाघर, 17274
नान्ता, 2596 लाडपुरा, एवं 1169 नयापुरा का प्राधिकार निरस्त किया गया है।
जिले के दो सार्वजनिक अवकाश घोषित कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट रोहित गुप्ता ने प्रदत्त
शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले में 2 सार्वजनिक अवकाष घोषित किए है।
आदेश के अनुसार गुरूवार 15 सितम्बर को गणेश चतुर्थी एवं 18 अक्टूबर को
महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे