बिग बॉस से बेघर हुए प्रियांक शर्मा, इनसे की पहली मुलाकात

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 31 दिसम्बर 2017, 6:15 PM (IST)

मुंबई। विवादित रियलिटी शो बिग बॉस-11 अपने अंतिम पडाव में चल रहा है। घर से मजबूत दावेदार माने जाने वाले लोग बाहर हो गए और जैसा पहले ही कहा जा रहा था कि हिना खान और शिल्पा शिंदे शो जीत सकती हैं। अर्शी खान और हितेन तेजवानी जैसे सदस्यों को बाहर का निकाल दिया गया है।

उनकी जगह पुनीश और लव त्यागी जैसे कुछ न करने वाले सदस्य जगह बनाए हुए हैं। इस हफ्ते लव त्यागी और प्रियांक शर्मा नॉमिनेट हुए। इसमें से प्रियांक को घर से बेघर कर दिया गया। बिग बॉस के घर से निकलने के बाद प्रियांक घर की पुरानी सदस्य के साथ पार्टी करते नजर आए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

घर से बेघर होने के बाद प्रियांक की मुलाकात सबसे पहले बंदगी कालरा से हुई। बंदगी के इंस्टाग्राम पेज पर दोनों की तस्वीर सामने आई है। इसके कैप्शन में लिखा है, प्रियांक के एविक्शन के बाद उनसे मिली। हम घर के अंदर दोस्त थे और हमेशा रहेंगे।

आपको बता दें कि बिग बॉस के घर के अंदर बंदगी और पुनीश शर्मा के रिलेशनशिप के बहुत चर्चे हुए। बंदगी घर में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन पुनीश के साथ अपने रिश्ते को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहीं। हालांकि, कम वोटों की वजह से दिसंबर की शुरुआत में बंदगी घर से बाहर आ गई थीं।

ये भी पढ़ें - जानिए किस बारे में सोच रही है एम.एस धोनी की रिया शर्मा