वर्ष 2017 में भी रहा एमएस धोनी का जलवा बरकरार, ये हैं टॉप...

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 31 दिसम्बर 2017, 4:55 PM (IST)

नई दिल्ली। दाएं हाथ के बल्लेबाज और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी एक दशक से भी ज्यादा समय से टीम इंडिया का हिस्सा बने हुए हैं। धोनी के नेतृत्व में भारत ने वर्ष 2007 में टी20 और फिर 2011 में वनडे विश्व कप का खिताब जीता। साथ ही भारतीय टीम टेस्ट में नंबर एक की कुर्सी पर भी पहुंची।

धोनी ने वर्ष 2014 के अंत में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। इसके बाद वे वनडे और टी20 खेलने में व्यस्त हैं। कुछ समय से धोनी की फिटनेस और फॉर्म पर सवाल उठाए जा रहे हैं। निचले मध्यक्रम में उतरने वाले धोनी बल्ले से वह कमाल नहीं दिखा पाए, जिसके लिए वे जाने जाते हैं।

हालांकि विकेट के पीछे उनकी चपलता में कोई कमी नजर नहीं आती। कम से कम वर्ष 2017 के आंकड़ों से तो यही साबित हो रहा है। धोनी इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विकेट के पीछे सर्वाधिक शिकार करने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। धोनी ने 42 मैच में 52 शिकार (32 कैच, 20 स्टंप) किए।

आईए अब नजर डालें तीनों फॉर्मेट (टी20, वनडे, टेस्ट) में मिलाकर साल 2017 के और टॉप 5 विकेटकीपरों के प्रदर्शन पर :

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

क्विंटन डी कॉक (दक्षिण अफ्रीका)

मैच : 33
शिकार : 78
कैच : 71
स्टंप : 7


ये भी पढ़ें - आपके फेवरेट क्रिकेटर और उनकी लग्जरी कारें....

निरोशन डिकवेला (श्रीलंका)

मैच : 40
शिकार : 57
कैच : 43
स्टंप : 14


ये भी पढ़ें - भारत के खिलाफ इस मामले में नं.1 बल्लेबाज हैं जॉर्ज बेली, ये हैं टॉप...

सरफराज अहमद (पाकिस्तान)

मैच : 29
शिकार : 52
कैच : 46
स्टंप : 6


ये भी पढ़ें - अब यह दिग्गज भी हुआ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के खेल का मुरीद

मैथ्यू वेड (ऑस्ट्रेलिया)

मैच : 19
शिकार : 40
कैच : 32
स्टंप : 8


ये भी पढ़ें - मोईन अली के खाते में ऐसे जुड़ा दूसरा सबसे तेज शतक, ये हैं...

रिद्धिमान साहा (भारत)

मैच : 11
शिकार : 37
कैच : 34
स्टंप : 3

नोट : इंग्लैंड के विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टॉ ने भी 11 मैच में 37 शिकार किए।

ये भी पढ़ें - अब यह दिग्गज भी हुआ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के खेल का मुरीद