स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने इस अंदाज में दी पिता को श्रद्धांजलि

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 30 दिसम्बर 2017, 2:07 PM (IST)

मुंबई। दिग्गज गायिका लता मंगेशकर ने शुक्रवार को अपने पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर को उनके 117वें जन्मदिन पर याद किया।

लता मंगेशकर ने ट्वीट किया, ‘‘नमस्कार, आज मेरे पूज्य पिताजी मास्टर दीनानाथ मंगेशकर जी की 117वीं जयंती है। हम सब मंगेशकर उनके चरणों में कोटि कोटि वंदन करते हैं।’’

पंडित दीनानाथ मंगेशकर एक शास्त्रीय गायक व थिएटर कलाकार थे। लता उनकी सबसे बड़ी बेटी हैं। उनकी अन्य संतानों के नाम मीना, आशा (भोंसले), ऊषा व हृदयनाथ मंगेशकर हैं।

लता (88) ने अपने पिता के ‘राग शंकरा’ का एक लिंक भी शेयर किया।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे