मुंबई। दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर और रंजीत संगीतकार अनु मलिक के साथ आगामी कॉमेडी शो ‘एंटरटेनमेंट की रात’ में नजर आएंगे।
शक्ति ने कहा, ‘‘‘एंटरटेनमेंट की रात’ टेलीविजन पर सर्वश्रेष्ठ शो में से एक है। इसमें गरिमा के साथ कॉमेडी का तडक़ा लगाया जाता है।’’
रंजीत ने बताया कि उन्होंने टेलीविजन चैनल कलर्स के सेट पर बहुत मस्ती की।
‘एंटरटेनमेंट की रात’ में आदित्य नारायण, रवि दूबे, करन वाही, आशा नेगी और रघु राम जैसे सितारे हैं।
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे