मुंबई। अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज किसी के साथ अपनी तुलना को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेतीं।
श्रीलंकाई बाला फिल्म ‘रेस’ की तीसरी कड़ी का हिस्सा हैं और उन्होंने ‘रेस 2’ में भी भूमिका निभाई थी, जिसका हिस्सा दीपिका पादुकोण भी रहीं।
दीपिका से तुलना किए जाने पर जैकलिन ने कहा, ‘‘हम दोनों में कोई तुलना नहीं है। मुझे सिर्फ इतना मालूम है कि मुझे अपने काम पर ध्यान देना है, मैं नहीं मानती की आप इस तुलना को गंभीरता से लेंगे, क्योंकि हर कोई किसी किरदार को अपने व्यक्तित्व के साथ निभाता है।’’
फिल्म ‘रेस 3’ की शूटिंग सलमान खान व अनिल कपूर के साथ हो रही है।
जैकलिन सोमवार को सुविधा से वंचित बच्चों के साथ क्रिसमस मना रही थीं। इसका आयोजन आरपीजी फाउंडेशन ने अपनी पहल ‘पहले अक्षर’ के तहत किया था। जैकलिन ने इस कार्यक्रम से इतर यह बात कही।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने कहा, ‘‘रेस 3’ की पूरी टीम रविवार (24 दिसंबर) को वहां थी। हम
‘रेस 3’ पर अनिल कपूर सर का पहला दिन मना रहे थे। हम सलमान खान के टाइगर
जिंदा हैं की बड़ी कामयाबी का जश्न मना रहे थे और सलमान खान का जन्म दिन भी
आ रहा है। इस तरह ‘रेस 3’ की टीम एक बड़े परिवार की तरह है।’’(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - क्या आप जानते हैं, हॉलीवुड स्टार्स हैं बॉलीवुड स्टार्स के हमशक्ल