T20 में रोहित शर्मा के पास इन तीन बल्लेबाजों की बराबरी का मौका

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 24 दिसम्बर 2017, 4:43 PM (IST)

नई दिल्ली। नियमित कप्तान विराट कोहली की गैर मौजूदगी में भारतीय टीम की कप्तानी संभाल रहे रोहित शर्मा का अब तक का सफर अच्छा रहा है। रोहित के नेतृत्व में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज 2-1 से जीतने के बाद तीन मैच की टी20 सीरीज पर भी 2-0 से कब्जा जमा लिया है।

अब तीसरा व अंतिम टी20 रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। वनडे में दोहरा व टी20 में शतक जमाने के बाद रोहित इस मुकाबले में भी कमाल दिखा सकते हैं। रोहित के पास एक उपलब्धि हासिल करने का मौका है। वे अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में अभी तक 12 अर्धशतक जमा चुके हैं।

एक और अर्धशतक लगाने पर वे इस मामले में तीन दिग्गजों की बराबरी करते हुए संयुक्त दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे। रोहित के 70 टी20 में 12 अर्धशतक व दो शतक की मदद से 1620 रन हैं। उनका औसत 31.76 व स्ट्राइक रेट 135.11 है। टॉप स्कोर 118 रन है, जो उन्होंने इंदौर में खेले गए पिछले ही मैच में बनाया था।

अब हम नजर डालेंगे अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक फिफ्टी जडऩे वाले 5 और बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर :-


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

विराट कोहली (भारत)

मैच : 55
रन : 1956
औसत : 52.86
स्ट्राइक रेट : 137.84
अर्धशतक : 18
शतक : 0
टॉप स्कोर : नाबाद 90 रन


ये भी पढ़ें - अब यह दिग्गज भी हुआ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के खेल का मुरीद

क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)

मैच : 52
रन : 1577
औसत : 35.04
स्ट्राइक रेट : 145.34
अर्धशतक : 13
शतक : 2
टॉप स्कोर : 117 रन


ये भी पढ़ें - ...तो इस दिग्गज को पछाड़ दूसरे स्थान पर आएंगे विराट कोहली

ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड)

मैच : 71
रन : 2140
औसत : 35.66
स्ट्राइक रेट : 136.21
अर्धशतक : 13
शतक : 2
टॉप स्कोर : 123 रन


ये भी पढ़ें - ...तो इस दिग्गज को पछाड़ दूसरे स्थान पर आएंगे विराट कोहली

तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका)

मैच : 80
रन : 1889
औसत : 28.19
स्ट्राइक रेट : 120.54
अर्धशतक : 13
शतक : 1
टॉप स्कोर : नाबाद 104 रन


ये भी पढ़ें - सिर्फ कंगारू क्रिकेटर वाटसन ने किया है यह कमाल, ये हैं टॉप...

मोहम्मद शहजाद (अफगानिस्तान)

मैच : 58
रन : 1779
औसत : 32.34
स्ट्राइक रेट : 136.84
अर्धशतक : 12
शतक : 1
टॉप स्कोर : नाबाद 118 रन

नोट : ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर ने भी 12 अर्धशतक लगाए हैं।

ये भी पढ़ें - अब यह दिग्गज भी हुआ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के खेल का मुरीद