जयपुर। सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में आयोजित हो रहे जयपुर ज्वैलरी शो (जेजेएस) 2017 के 14 वें संस्करण में विजिटर्स की भारी भीड़ उमड़ रही है। जेजेएस में रिकार्ड तोड़ 19,000 विजिटर्स आए हैं। जेजेएस की थीम - रूबीः रेड, रेयर एंड राॅयल यहां आने वाले विजिटर्स को विशेष रूप से आकर्षित कर रही है। शो में रूबी के अतिरिक्त फ्यूजन और कुंदन मीना ज्वैलरी के लिए भी बड़ी संख्या में बिजनेस क्वेरीज दर्ज की जा रही है। शो में विजिटर्स रंगीन स्टोंस के बीड्स् एवं मणियों की पिरोये हुई स्ट्रींग्स में भी गहरी दिलचस्पी दर्षा रहें हैं।
जेजेएस के संयोजक विमल चंद सुराणा ने कहा कि रूबी पर आधारित थीम का जादुई प्रभाव देखने को मिल रहा है, जिसके तहत विभिन्न बूथों पर उत्कृष्ट रूबी जड़ित ज्वैलरी के साथ-साथ नैकसेल व अन्य नक्काशीदार प्रोडक्टस् प्रदर्शित किए जा रहे हैं। यह सर्वविदित है कि जेजेएस जैम्स व ज्वैलरी क्षेत्र का ट्रेंड सेटर आयोजन बन चुका है।
जेजेएस के सचिव राजीव जैन ने बताया कि इस वर्ष शो के प्रथम दिन से ही देखी जा रही बिजनेस विजिटर्स की उत्साहजनक भागीदारी वास्तव में बेहद प्रभावशाली है। शनिवार को जेजेएस में ऑल इंडिया जेम्स ऐंड ज्वेलरी ट्रेड फेडरेशन (जीजेएफ) की बोर्ड मीटिंग आयोजित की गई। इस बोर्ड में भारत के टाॅप रिटेलर्स शामिल हैं। वे शो में बेहद दिलचस्पी दिखा रहे हैं । उन्होंने बताया कि जेजेएस में आर्टिस्टिक जयपुर ज्वैलरी के साथ-साथ अन्य रंगीन रत्नों के बेहतरीन कलेक्शन उपलब्ध है।
जेजेएस के प्रवक्ता अजय काला ने बताया कि बीती शाम जयपुर के महापौर अशोक लाहोटी और पूर्व वाणिज्य सचिव सिद्धार्थ सिंह द्वारा रैफरल ड्रा निकाला गया। राजेश कुमार रनपुरा इसके विजेता रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने आगे कहा कि लाहोटी और सिंह ने ज्वैलरी व जैमस्टोन वर्गों में
बेस्ट डिजाइनर बूथ्स के विजेताओं की घोषणा भी की। ज्वैलरी वर्ग में 18 वर्ग
मीटर तक की श्रेणी का प्रथम सर्वश्रेष्ठ बूथ ‘हरितसंस डिजाइन्स प्राइवेट
लिमिटेड‘ को और द्वितीय सर्वश्रेष्ठ बूथ ‘अडोर‘ को घोषित किया गया। ज्वैलरी
वर्ग में 18 वर्ग मीटर से अधिक की श्रेणी का प्रथम व द्वितीय सर्वश्रेष्ठ
बूथ क्रमश ‘घाटीवाला ज्वैलर्स‘ और ‘भूरामल राजमल सुराणा ज्वैल्स‘ को प्रदान
किया गया। इसी प्रकार जैमस्टोन वर्ग में प्रथम व द्वितीय सर्वश्रेष्ठ बूथ
क्रमशः ‘एमबी एक्सपोट्र्स‘ और ‘ग्रीन बेल‘ को प्रदान किया गया।
ये भी पढ़ें - परिवार में सारे अंधे,एक शख्स लाता है रोटी