इन 5 उपायों से जल्द मिलेगा मेहनत का फल, संवर जाएगी जिंदगी

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 19 दिसम्बर 2017, 1:08 PM (IST)

अपने वर्तमान जीवन को सुखी और अच्छा भविष्य बनाने के लिए हर इंसान जी जान से मेहनत करता है। लेकिन बहुत कम लोगों को ही अपनी कडी मेहनत का फल मिलता है। इस दुनिया में कई लोग ऐसे भी है अधिक मेहनत करते है लेकिन उनको सफलता नहीं मिलती।
क्या आपने कभी सोचा है कि अपनी कडी मेहनता का फल क्यों नहीं मिला। ये सब घर से संबंधित वास्तु की गलतियों के कारण हो सकता है। जिन पर हम ध्यान नहीं देते और परेशानियों का सामना करते रहते हैं इसलिए इन सभी चिंताओं से मुक्ति हेतु वास्तु के कुछ उपायों पर अमल करना चाहिए।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1. घर में सदैव खाना खाने से पूर्व प्रतिदिन गाय को भोजन करवाना चाहिए। जिससे पारिवारिक सदस्यों का स्वास्थ्य ठीक रहता है और धन संबंधी चिंताओं का भी सामना नहीं करना पड़ता।

ये भी पढ़ें - न करें दूसरों की इन चीजों का इस्तेमाल, मिलता है दुर्भाग्य और आर्थिक परेशानी

2. घर में तिजोरी के समीप और रसोईघर में जूते चप्पल पहनकर न जाएं। इन जगहों पर जूते-चप्पल पहनकर जाने से कई प्रकार के नुक्सानों का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें - नींबू का यह खास तंत्र-मंत्र दिलाएगा नौकरी, रोजगार और धंधा

3. घर में दूध के पात्र को कभी भी खुला न रखें। यदि दूध गर्म है तो उसे जाली से ढंक दें परंतु खुला न छोड़ें।


ये भी पढ़ें - कब होगा आपका भाग्योदय, बताएंगे आपके मूलांक

4. पूजा करते समय भगवान पर अर्पित किए फूल पूरा समय वहीं रहने देने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रसार होता है इसलिए सुबह चढ़ाए पुष्पों को शाम के समय मंदिर से हटा देना चाहिए।


ये भी पढ़ें - जानिये 3 दिन में कैसे बदल सकती है आपकी किस्मत

5. घर में कांटेदार पौधे रखने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है इसलिए इस प्रकार के पौधों को भूल कर भी अंदर न रखें।

ये भी पढ़ें - ये चीजें देंगे दान, तो जीवन में होते रहेंगे चमत्कार