डीएसपी जेल, लाइन अफसर और कैदी रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 17 दिसम्बर 2017, 10:55 PM (IST)

चण्डीगढ़। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी अभियान के दौरान मानसा जि़ला जेल के डिप्टी सुपरिडेंट और लाईन अफ़सर सहित कैंटीन इंचार्ज कैदी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।

इस संबंधी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि मानसा जेल का लाईन अफ़सर-कम-इंचार्ज वैलफेयर अफ़सर, कं टीन सिंकदर सिंह मान और जेल में बंद कैदी पवन कुमार कैंटीन इंचार्ज को शिकायतकर्ता रवीन्द्र कुमार निवासी शाहबाद मारकंडा, जि़ला कुरूक्षेत्र की शिकायत पर 86,200 के चैक सहित 50,000 रुपए नकद की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया गया।
शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसका भाई गौरव मानसा की जेल में कैदी के तौर पर सहायक कैंटीन इंचार्ज जिसको जेल के अंदर आधिकारियों द्वारा परेशान किया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने दोष लगाया कि दिनांक 15-12-2107 को जेल के डिप्टी सुपरिडेंट गुरजीत सिंह बराड़ ने कैदी गौरव से मारपीट की और उससे कैंटीन में दी सुविधा के बदले 1 लाख रुपए रिश्वत की मांग की है। इसके अलावा जो पैसे दूसरे कैदियों के वारिसों द्वारा गौरव के बैंक खातो में जमा करवाए गए हैं उनको चैक के द्वारा वापिस मांग रहा है।
विजिलेंस द्वारा उक्त शिकायत की जांच के पश्चात आज छापा मारकर टीम ने सहायक सुपरिडेंट सिकंदर सिंह मान सहित कैदी पवन कुमार को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में 86, 200 के चैक सहित 50,000 रुपए की नकद रिश्वत लेते पकड़ लिया। प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में जेल के डिप्टी सुपरिडेंट गुरजीत सिंह बराड़, सहायक सुपरिडेंट सिकंदर सिंह मान और कैदी पवन कुमार के विरूद्ध विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत बठिंडा स्थित विजिलेंस ब्यूरो के थाने में मुकद्दमा दर्ज करके आगे की कार्यवाही आरंभ कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे