जम्मू एवं कश्मीर में शीतलहर का कहर,  तापमान शून्य से 5.1 डिग्री नीचे

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 17 दिसम्बर 2017, 11:21 AM (IST)

जम्मू/श्रीनगर। शीतलहर के कहर के बीच जम्मू में रविवार को न्यूनतम तापमान लुढक़कर शून्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘जम्मू में रविवार और शनिवार को न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह इस सीजन का अब तक कासबसे कम तापमान है।’’

राज्य में अगले 48 घंटों तक शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना है और आसमान साफ रहने के चलते रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ, जबकि पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.2 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ।

राज्य में कारगिल सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 13.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया और लेह में शून्य से 12.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ। कटरा में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस, बटोटे में 4.2 डिग्री, बनिहाल में 1.7 डिग्री, भदरवाह में शून्य से 0.2 डिग्री नीचे और उधमपुर में 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे